निगमित अभिशासन कुछ सिद्धांतों पर आधारित होता है, जैसे कि, समस्त निष्ठा और निष्पक्षता से कारबार का संचालन करना, सभी संव्यवहारों में पारदर्शी होना, सभी आवश्यक प्रकटनों और निर्णयों को करना, देश के सभी कानूनों का अनुपालन करना, पणधारियों के प्रति जवाबदेह और जिम्मेदार होना तथा नैतिक रीति से कारोबार के संचालन की प्रतिबद्धता रखना। निगमित अभिशासन के विषय में जिस दूसरी बात पर विशेष बल दिया गया है, वह है, कम्पनी का प्रबंधन करते समय नियंत्रण करने वालों द्वारा व्यक्तिगत एवम् निगमित निधियों के बीच भेद करने की क्षमता।
मूलतः, जो कम्पनी अच्छे निगमित अभिशासन के लिए जानी जाती है, उसके साथ विश्वास का एक स्तर जुड़ा होता है। बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों के एक सक्रिय समूह का होना बाज़ार में विश्वास सुनिश्चित करने में बहुत बड़ा योगदान करता है। निगमित अभिशासन को
उस एक मानदण्ड के रूप में जाना जाता है, जिस पर विदेशी संस्थागत निवेशक, यह निर्णय करते समय कि किन कम्पनियों में निवेश किया जाए, अधिकाधिक निर्भर होते जा रहे हैं। इसे उस कम्पनी की शेयर कीमतों पर सकारात्मक प्रभाव रखने वाले के रूप में भी जाना जाता है। निगमित अभिशासन के मोरचे पर स्वच्छ छवि का रखना कम्पनियों के लिए अपेक्षाकृत अधिक उचित लागतों पर पूँजी उद्गम करने को भी सुगमतर बना सकता है। दुर्भाग्यवश, निगमित अभिशासन बहुधा किसी बड़े घोटाले के प्रकटन के बाद ही चर्चा के केंद्र में आता है।
परिच्छेद के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा/से, अच्छे निगमित अभिशासन का/के व्यवहार होना/होने चाहिए ?
- कम्पनियों को हमेशा देश के श्रम व कर कानूनों का अनुपालन करना चाहिए।
- देश की प्रत्येक कम्पनी के बोर्ड में, पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु, स्वतंत्र निदेशकों में से एक, सरकारी प्रतिनिधि होना चाहिए।
- कम्पनी के प्रबंधक को अपनी व्यक्तिगत निधियों का कम्पनी में कभी भी निवेश नहीं करना चाहिए।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :