कुपोषण छह माह से दो साल की आयु के बीच होना सर्वाधिक आम है । बड़े बच्चे की तुलना में छोटे बच्चे की भोजन की आवश्यकता कम होने के बावजूद ऐसा होता है । बहुधा कुपोषण का कारण गरीबी मानी जाती है, परन्तु यह पाया गया है कि ऐसे परिवारों में भी जहाँ वयस्क पर्याप्त मात्रा में भोजन ग्रहण करते हैं, पाँच वर्ष से कम आयु के 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे पर्याप्त आहार नहीं लेते । किसी और द्वारा खाना खिलाने हेतु बच्चे की निर्भरता कुपोषण के लिए प्राथमिक रूप से उत्तरदायी है । बहुधा माँ कामकाजी होती है और छोटे बच्चे को खाना खिलाने की जिम्मेदारी उसके बड़े भाई-बहन पर छोड़ दी जाती है । इसलिए, बच्चे की खाद्य आवश्यकताओं के, और उन्हें कैसे पूरा किया जाए, इसके सम्बन्ध में जागरूकता को बढ़ाना अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
परिच्छेद के अनुसार, बच्चों में कुपोषण कैसे घटाया जा सकता है ?
परिच्छेद के अनुसार, बच्चों में कुपोषण कैसे घटाया जा सकता है ?