checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 76
DiscussAttempt

नीचे छह प्रश्नांश दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्नांश में एक स्थिति का वर्णन है, जिसके पश्चात् उसके चार संभव उत्तर दिए गए हैं। जिस उत्तर को आप सर्वाधिक उपयुक्त मानते हैं, उसे आप अपने उत्तर के रूप में अंकित कीजिए। प्रत्येक प्रश्नांश के लिए केवल एक ही उत्तर चुनिए। उत्तरों का मूल्यांकन, दी गई स्थिति के लिए उपयुक्तता के स्तर के आधार पर किया जाएगा।

कृपया सभी प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन छह प्रश्नांशों के लिए गलत उत्तरों के लिए कोई दंड नहीं है।

दिल्ली में पंजीकृत व्यावसायिक टैक्सी से (दूसरे राज्य के) करीबी शहर की ओर जाते हुए, आपका टैक्सी चालक आपको बताता है कि चूंकि उसके पास उस शहर में टैक्सी चलाने का परमिट नहीं है अतः वह उसके परिवहन कार्यालय पर रुकेगा और चालीस रुपए प्रतिदिन का निर्धारित शुल्क अदा करेगा। काउंटर पर शुल्क अदा करते समय आप पाते हैं कि परिवहन लिपिक पचास रुपए अतिरिक्त वसूल रहा है जिसके लिए कोई रसीद नहीं दी जा रही है। आप अपनी बैठक के लिए जल्दी में हैं। इन परिस्थितियों में, आप क्या करेंगे ?

A

काउंटर पर जाएं और लिपिक से वह धन वापस मांगेंगे जो उसने अवैध रूप से लिया है।

B

कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे क्योंकि यह मामला टैक्सी चालक और कर अधिकारियों के बीच का है।

C

घटना का संज्ञान लेंगे और बाद में सम्बन्धित अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट करेंगे।

D

इसे एक साधारण मामला समझेंगे और भूल जाएंगे।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 76