checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 77
DiscussAttempt

नीचे छह प्रश्नांश दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्नांश में एक स्थिति का वर्णन है, जिसके पश्चात् उसके चार संभव उत्तर दिए गए हैं। जिस उत्तर को आप सर्वाधिक उपयुक्त मानते हैं, उसे आप अपने उत्तर के रूप में अंकित कीजिए। प्रत्येक प्रश्नांश के लिए केवल एक ही उत्तर चुनिए। उत्तरों का मूल्यांकन, दी गई स्थिति के लिए उपयुक्तता के स्तर के आधार पर किया जाएगा।

कृपया सभी प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन छह प्रश्नांशों के लिए गलत उत्तरों के लिए कोई दंड नहीं है।

एक व्यक्ति दूर दराज के एक गाँव में रहता है जहाँ पहुँचने के लिए बस से लगभग दो घंटे लगते हैं। इस ग्रामीण का पड़ोसी बहुत ताकतवर भूस्वामी है जो इस गरीब ग्रामीण की जमीन जबरदस्ती हथियाना चाहता है। आप जिला मजिस्ट्रेट हैं और स्थानीय मंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में व्यस्त हैं। ग्रामीण बस से और पैदल चलकर इतनी दूर से आपसे मिलने और उस ताकतवर भूस्वामी जमींदार से सुरक्षा हासिल कराने के लिए प्रार्थना-पत्र देने आया है। ग्रामीण सभा कक्ष के बाहर एक घंटे तक प्रतीक्षा करता रहा। आप बैठक से बाहर आते हैं और दूसरी बैठक के लिए जाने की शीघ्रता में हैं। ग्रामीण अपना प्रार्थना-पत्र देने के लिए आपके पीछे आने लगता है। आप क्या करेंगे ?

A

उसे अगली बैठक से आपके लौटने तक दो घंटे और प्रतीक्षा करने के लिए कहेंगे।

B

उसे बताएँगे कि मामला वास्तव में एक कनिष्ठ अधिकारी द्वारा देखा जाना है अतः वह प्रार्थना-पत्र उसे दे दे।

C

अपने एक वरिष्ठ मातहत अधिकारी को बुलाकर निर्देश देंगे कि वह ग्रामीण की समस्या का हल निकाले।

D

उसका प्रार्थना-पत्र तेजी से लेकर उससे कुछ प्रासंगिक प्रश्न उसकी समस्या के बारे में पूछेंगे और बैठक के लिए चले जाएंगे।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 77