checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 78
DiscussAttempt

नीचे छह प्रश्नांश दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्नांश में एक स्थिति का वर्णन है, जिसके पश्चात् उसके चार संभव उत्तर दिए गए हैं। जिस उत्तर को आप सर्वाधिक उपयुक्त मानते हैं, उसे आप अपने उत्तर के रूप में अंकित कीजिए। प्रत्येक प्रश्नांश के लिए केवल एक ही उत्तर चुनिए। उत्तरों का मूल्यांकन, दी गई स्थिति के लिए उपयुक्तता के स्तर के आधार पर किया जाएगा।

कृपया सभी प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन छह प्रश्नांशों के लिए गलत उत्तरों के लिए कोई दंड नहीं है।

जिस जिले में आप जिला मजिस्ट्रेट हैं वहाँ चीनी की किल्लत है। सरकार ने आदेश निकाला है कि वैवाहिक उत्सवों पर अधिकतम 30 किलो चीनी जारी की जा सकती है। आपके एक करीबी दोस्त के बेटे का विवाह होने वाला है और आपका मित्र अपने बेटे के विवाह के लिए कम-से-कम 50 किलो चीनी जारी करने का अनुरोध करता है। जब आप इस मामले में सरकारी नियंत्रण के बारे में बताते हैं तो वह नाराज़ हो जाता है। उसका विश्वास है कि चूँकि आप जिला मजिस्ट्रेट हैं आप कितनी भी मात्रा में चीनी जारी कर सकते हैं। आप उससे अपनी मित्रता में बिगाड़ नहीं चाहते। इन परिस्थितियों में, आप इस स्थिति से कैसे निपटेंगे?

A

उसे अतिरिक्त मात्रा में चीनी जारी कर देंगे जिसके लिए आपके मित्र ने अनुरोध किया है।

B

अपने मित्र को अतिरिक्त मात्रा में चीनी जारी न करके नियमों का सख्ती से पालन करेंगे।

C

अपने मित्र को सरकारी आदेशों की प्रति दिखलाएँगे और उसे नियमानुसार चीनी की कम मात्रा स्वीकार करने के लिए तैयार करेंगे।

D

उसे, आबंटन करने वाले अधिकारी को सीधे प्रार्थना-पत्र देने की सलाह देंगे और सूचित करेंगे कि आप ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 78