checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 80
DiscussAttempt

नीचे छह प्रश्नांश दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्नांश में एक स्थिति का वर्णन है, जिसके पश्चात् उसके चार संभव उत्तर दिए गए हैं। जिस उत्तर को आप सर्वाधिक उपयुक्त मानते हैं, उसे आप अपने उत्तर के रूप में अंकित कीजिए। प्रत्येक प्रश्नांश के लिए केवल एक ही उत्तर चुनिए। उत्तरों का मूल्यांकन, दी गई स्थिति के लिए उपयुक्तता के स्तर के आधार पर किया जाएगा।

कृपया सभी प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन छह प्रश्नांशों के लिए गलत उत्तरों के लिए कोई दंड नहीं है।

आप एक विश्वविद्यालय में शिक्षक हैं और एक विषय विशेष पर प्रश्न पत्र बना रहे हैं। आपके सहकर्मियों में से एक, जिसका पुत्र उसी विषय पर परीक्षा की तैयारी कर रहा है, आपके पास आता है और आपको सूचना देता है कि यह उसके पुत्र का परीक्षा को उत्तीर्ण करने का आखिरी अवसर है और आपसे, परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के संकेत देकर, पुत्र की सहायता करने हेतु आग्रह करता है। अतीत में आपके उस सहकर्मी ने दूसरे मामले में आपकी सहायता की है। आपका सहकर्मी आपको सूचित करता है कि परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर उसका पुत्र अवसाद से ग्रस्त हो जाएगा। इन परिस्थितियों में, आप क्या करेंगे?

A

अतीत में उसके द्वारा दी गई सहायता को देखते हुए आप उसकी सहायता करेंगे।

B

खेद व्यक्त करेंगे कि आप उसकी कोई सहायता नहीं कर सकते।

C

अपने सहकर्मी को आप समझाएँगे कि ऐसा करने से विश्वविद्यालय के अधिकारियों का विश्वास भंग होगा और आप उसकी सहायता करने की स्थिति में नहीं हैं।

D

उच्चाधिकारियों को अपने सहकर्मी के आचार की शिकायत करेंगे।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 80