checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 46
DiscussAttempt

यह संभावना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण बहुत बड़ी संख्या में लोग बढ़ते हुए पर्यावरणीय जोखिम में पड़ जाएंगे और फलस्वरूप प्रवासन के लिए विवश हो जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को प्रवासियों की इस नई श्रेणी की पहचान अभी करनी है। अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अंतर्गत शरणार्थी शब्द का एक सुस्पष्ट अर्थ होने के कारण, जलवायु के कारण होने वाले शरणार्थियों की परिभाषा और स्थिति पर कोई सर्वसम्मति नहीं है। यह बात अभी भी समझ से बाहर है कि जलवायु परिवर्तन प्रवासन के मूल कारण के रूप में कैसे कार्य करेगा। यदि जलवायु के कारण होने वाले शरणार्थियों की पहचान हो, तब भी उन्हें संरक्षण कौन प्रदान

करेगा? जलवायु परिवर्तन के कारण जो अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन होता है, उस पर कहीं अधिक बल दिया गया है। परंतु आवश्यकता है कि जलवायु-प्रभावित लोगों के, देशों के अंदर में हुए प्रवासन की भी पहचान की जाए ताकि उनकी समस्याओं को उचित प्रकार से दूर किया जा सके।

46. उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?

  • (a) विश्व, विशाल पैमाने पर जलवायु के कारण होने वाले शरणार्थियों के प्रवासन का सामना नहीं कर पाएगा।
  • (b) जलवायु परिवर्तन को और आगे बढ़ने से रोकने के लिए हमें तरीके और साधन ढूँढ़ने चाहिए।
  • (c) भविष्य में जलवायु परिवर्तन लोगों के प्रवासन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारण होगा।
  • (d) जलवायु परिवर्तन और प्रवासन के बीच सम्बन्ध अभी भी सही रूप में समझा नहीं गया है।

46. उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?

A

विश्व, विशाल पैमाने पर जलवायु के कारण होने वाले शरणार्थियों के प्रवासन का सामना नहीं कर पाएगा।

B

जलवायु परिवर्तन को और आगे बढ़ने से रोकने के लिए हमें तरीके और साधन ढूँढ़ने चाहिए।

C

भविष्य में जलवायु परिवर्तन लोगों के प्रवासन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारण होगा।

D

जलवायु परिवर्तन और प्रवासन के बीच सम्बन्ध अभी भी सही रूप में समझा नहीं गया है।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 46