checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 21
DiscussAttempt

अल्प साधन युक्त (लो-एंड) IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उपकरण सस्ती वस्तुएँ हैं : इनमें सुरक्षा के साधन शामिल करने से इनकी लागत बढ़ जाती है। इस श्रेणी की वस्तुएँ नए अनुप्रयोगों (एप्लिकेशन्स) के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो रही हैं; अनेक गृह-उपयोगी साधित्र (अप्लायेंसेस), तापस्थापी (थर्मोस्टैट्स), सुरक्षा और मॉनीटरन अनुप्रयुक्तियाँ (डिवाइसेस) और वैयक्तिक सुविधा अनुप्रयुक्तियाँ IoT की श्रेणी में आती हैं। इसी प्रकार स्वस्थता पर दृष्टि रखने वाली अनुप्रयुक्तियाँ, कतिपय चिकित्सकीय अंतर्राप (इम्प्लांट्स) और कारों (ऑटोमोबाइल्स) में प्रयुक्त होने वाली कम्प्यूटर जैसी अनुप्रयुक्तियाँ भी इसी श्रेणी में आती हैं। उम्मीद है कि IoT कई गुनी रफ़्तार से बढ़ेंगे — किंतु सुरक्षा की नई चुनौतियाँ निरुत्साहित कर रही हैं।

उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?

A

भारत में समर्थकारी (एनेब्लिंग) प्रौद्योगिकियों का विकास इसके निर्माण क्षेत्रक के लिए बड़ा बढ़ावा बन सकता है।

B

आसन्न सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए, भारत IoT को अपनाने के लिए अभी पूरी तरह तैयार नहीं है।

C

सस्ती लो-एंड IoT अनुप्रयुक्तियों के विकसित होने से जीवन और अधिक आरामदेह बन जाता है।

D

जैसे-जैसे हम डिजिटल होते जा रहे हैं, कतिपय IoT अनुप्रयुक्तियों से इंटरनेट सुरक्षा को होने वाले भारी खतरे को पहचानना आवश्यक है।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 21