checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 3
DiscussAttempt

जल के साथ एक सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि यह नदियों एवं अन्य आर्द्रभूमियों से आता है। इसके बावजूद उसे, उनसे पृथक् माना जाता है। यद्यपि जल का प्रयोग एक संसाधन या वस्तु के रूप में किया जाता है, लोक नीति सदैव यह नहीं समझ पाती कि यह प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र का एक हिस्सा है। अतएव जल प्रणाली निर्माण के प्रयास, जल की आपूर्ति में अभिवृद्धि के प्रयास हैं न कि पारिस्थितिक प्रणाली की क्षमताओं को मजबूत बनाने के।

उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

A

रामसर समझौते के अंतर्गत नदियों एवं अन्य आर्द्रभूमियों को संरक्षित किया जाना चाहिए।

B

जल प्रणालियों के निर्माण का आधुनिकीकरण किया जाना चाहिए और आगे अभिवृद्धि किया जाना चाहिए।

C

आर्द्रभूमियों को जल के मुक्त स्रोत के रूप से कहीं अधिक प्रबलित करना चाहिए।

D

जल की आपूर्ति निःशुल्क नहीं होनी चाहिए ताकि इसके दुरुपयोग और अति-उपयोग को रोका जा सके।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 3