checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 65
DiscussAttempt

बहुत-से लोग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वास्थ्य का संबंध ठोस कचरे के उपेक्षित ढेर के परिणाम के रूप में समझते हैं जो मक्खियों और कीड़े-मकोड़ों का घर बनते हैं। किन्तु एक दूसरा पक्ष भी है जिसे सही रूप में समझा नहीं जाता, कि क्या परिणाम होता है जब

अवैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही जल-निकास व्यवस्था खराब होती है और असंसाधित मल-जल को बारिश के पानी को ले जाने वाले नालों में छोड़ दिया जाता है। उसका परिणाम होता है नालों का अवरुद्ध हो जाना जिनमें रुका हुआ पानी भरा रहता है, मच्छर पैदा होते हैं तथा जल-जनित रोग फैलते हैं।

भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन परिच्छेद के क्रांतिक संदेश का सर्वोत्तम प्रेषण करता है?

A

भारत में जल-निकासी तंत्र बारिश के पानी एवं मल-जल के लिए अलग-अलग नहीं हैं।

B

शहरी स्थानीय निकासों के पास अपशिष्ट प्रबंधन की समस्याओं से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन एवं विधायी शक्तियाँ नहीं हैं।

C

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को जल-निकासी और मल-जल निकासी तंत्र के अनुरक्षण के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए।

D

हमारी नगरपालिकाओं द्वारा ठोस अपशिष्ट एवं मल-जल प्रणालियों का खराब प्रबंधन हमारे शहरों में पेय जल की कमी के लिए जिम्मेदार है।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 65