checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 22
DiscussAttempt

ऐसी रिपोर्ट आई है कि बाज़ार में बेची जाने वाली कुछ प्रतिजैविक औषधियाँ (ऐन्टिबायोटिक्स) वृद्धिकारक (ग्रोथ प्रोमोटर) के रूप में कुक्कुट (पोल्ट्री) और अन्य पशुधन को खिलाई जाती हैं । इन औषधियों के अति-प्रयोग से ऐसे सुपरबग और रोगाणु उत्पन्न हो सकते हैं, जो बहु-औषधियों के लिए प्रतिरोधी हों और जो मनुष्यों में भी प्रवेश कर सकते हैं । इससे सचेत होकर, कुछ कुक्कुट-पालन कंपनियों ने कुक्कुटों का तेज़ी से वजन बढ़ाने के लिए औषधियों का प्रयोग बंद कर दिया है । 1990 के दशक से जब डेनमार्क ने प्रतिजैविक वृद्धिकारक (ग्रोथ प्रोमोटर ऐन्टिबायोटिक) के प्रयोग पर रोक लगाई है, प्रमुख शूकर-मांस निर्यातक का कहना है कि अधिक संख्या में शूकर पैदा हो रहे हैं — और पशुओं में भी रोग कम हो रहे हैं ।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक निर्णायक संदेश प्रस्तुत करता है ?

A

लोगों को पशु-पालन उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए ।

B

पशुओं से उत्पन्न खाद्य पदार्थों के स्थान पर पौधों से उत्पन्न खाद्य पदार्थों का उपयोग करना चाहिए ।

C

पशुओं पर प्रतिजैविक औषधियों (ऐन्टिबायोटिक्स) के प्रयोग पर प्रतिबंध होना चाहिए ।

D

प्रतिजैविक औषधियों का प्रयोग केवल रोगों के उपचार के लिए ही किया जाना चाहिए ।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 22