checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 42
DiscussAttempt

आसन्न भविष्य में, हम कई नई प्रौद्योगिकियाँ — कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एवं रोबोटविज्ञान (रोबोटिक्स), 3D विनिर्माण, ग्राहकों की माँग के अनुसार निर्मित जैविक एवं औषधीय उत्पादों, घातक स्वचालित शस्त्रों एवं चालकरहित कारों का बढ़ता पण्यकरण (कमोडिफिकेशन) देखेंगे। इससे विकट समस्याएँ उत्पन्न होंगी। इस नैतिक प्रश्न पर प्रायः विचार किया गया है कि चालकरहित कार नियम न मानने वाले पदातिक (जेवॉकर) को टक्कर मारने एवं अचानक एक ओर मुड़कर कार को क्षतिग्रस्त करने के बीच में निर्णय कैसे लेगी। इसका उत्तर दोनों है, सरल — मानव-जीवन को बचाना, और जटिल भी। कितने कोण पर कार को मुड़ना चाहिए — क्या केवल उस नियम को न मानने वाले पदातिक को बचाने भर या उससे अधिक? यदि चालकरहित कार डबलिन में होगी, तो निर्णय कौन करेगा? उसका निर्णय आइरिश सरकार करेगी, या कैलिफोर्निया में मौजूद कार का मूल कूटलेखक करेगा, या फिर हैदराबाद में मौजूद वह सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर करेगा, जिसे कार का अनुरक्षण कार्य सौंपा गया है? यदि भिन्न-भिन्न राष्ट्रीय क्षेत्राधिकारों में मानव-जीवन को प्राथमिकता देने के बारे में भिन्न-भिन्न सूक्ष्म नियम (फाइन प्रिंट) होंगे, तो यह पारराष्ट्रीय (ट्रांसनेशनल) निर्णयों सहित बीमा एवं निवेश संबंधी निर्णयों को किस तरह प्रभावित करेगा?

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-से कथन विवेकपूर्ण, युक्तियुक्त एवं व्यावहारिक निहितार्थों को बेहतर दर्शाते हैं ?

  1. अत्यधिक वैश्वीकरण किसी भी देश के सर्वोत्तम हित में नहीं है।
  2. आधुनिक प्रौद्योगिकियाँ आर्थिक सीमाओं को तेज़ी से मिटा रही हैं।
  3. नवाचार और पूँजी ने राज्य के अधिकार-क्षेत्र पर अतिक्रमण कर लिया है।
  4. प्रत्येक देश की सार्वजनिक नीति अपनी निजी आपूर्ति शृंखलाओं (सप्लाई चेन) के विकास पर केंद्रित होनी चाहिए।
  5. भू-राजनीति को कई अस्पष्टताओं और अनिश्चितताओं का निराकरण करना होगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

A

केवल 1, 4 और 5

B

केवल 1, 2, 3 और 4

C

केवल 2, 3 और 5

D

1, 2, 3, 4 और 5

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 42