मानव विकास की प्रगति बनाए रखने के सामने सबसे बड़ा खतरा इस रूप में दिखाई देता है कि उत्पादन और उपभोग के स्वरूप में दिनोंदिन अधारणीयता बढ़ती जा रही है। वर्तमान उत्पादन मॉडल जीवाश्म ईंधनों पर बहुत अधिक निर्भर है। अब हम जानते हैं कि यह स्वरूप अधारणीय है, क्योंकि ये संसाधन सीमित हैं। मानव विकास को सही अर्थों में धारणीय बनाने के लिए आर्थिक संवृद्धि और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के बीच की घनिष्ठ संबद्धता को पृथक् करने की जरूरत है। कुछ विकसित देशों ने पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) का प्रसार कर और सार्वजनिक परिवहन तथा आधारिक संरचना में निवेश कर इनके अति दुष्प्रभावों को कम करना आरंभ कर दिया है। किन्तु अधिकांश विकासशील देशों को परिष्कृत ऊर्जा स्रोत की ऊँची कीमतों और अल्प उपलब्धता के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विकसित देशों को चाहिए कि वे विकासशील देशों के धारणीय मानव विकास की ओर जाने में सहायक बनें।
1. निम्नलिखित में से किसके/किनके कारण उत्पादन के स्वरूप में अधारणीयता है?
1. निम्नलिखित में से किसके/किनके कारण उत्पादन के स्वरूप में अधारणीयता है?
- जीवाश्म ईंधनों पर भारी निर्भरता
- संसाधनों की सीमित उपलब्धता
- पुनर्चक्रण का प्रसार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
1. निम्नलिखित में से किसके/किनके कारण उत्पादन के स्वरूप में अधारणीयता है?
- जीवाश्म ईंधनों पर भारी निर्भरता
- संसाधनों की सीमित उपलब्धता
- पुनर्चक्रण का प्रसार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।