checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 71
DiscussAttempt

भारत में, यद्यपि बेरोजगारी दर अर्थव्यवस्था के अल्प निष्पादन हेतु बार-बार प्रयुक्त किया जाने वाला मानदंड है, फिर भी स्कूल और कॉलेज में बढ़ते नामांकन की दशाओं के अंतर्गत, इससे गलत तस्वीर चित्रित होती है। बताई गई बेरोजगारी दर प्रभावी रूप से उन युवा भारतीयों के अनुभव पर आधारित है, जिन्हें उच्चतर रोजगार चुनौतियों का सामना करना होता है और जो अधिक उम्र वाले समकक्षों की अपेक्षा सही कार्य के लिए प्रतीक्षा करने में अधिक तत्परता दिखाते हैं। माध्यमिक अथवा उच्चतर शिक्षा वाले लोगों के लिए बेरोजगारी की चुनौती कहीं अधिक है, और बढ़ते हुए शिक्षा के स्तर बेरोजगारी की चुनौतियों को और बढ़ा देते हैं।

इस परिच्छेद का लेखक जो कहना चाहता है, उसे निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, सर्वाधिक संभावित रूप में प्रतिबिंबित करता है ?

A

स्कूलों और कॉलेजों में नामांकन उच्च है लेकिन शिक्षा में गुणवत्ता का अभाव है।

B

बेरोजगारी को युवा भारतीयों में निश्चित रूप से बढ़ती हुई शिक्षा और आकांक्षाओं के फलन के रूप में देखा जाना चाहिए।

C

विशाल संख्या में बेरोजगार लोगों को समायोजित करने के लिए कोई श्रम-गहनता वाले उद्योग नहीं हैं।

D

शिक्षा प्रणाली को समुचित रूप से अभिकल्पित किया जाना चाहिए ताकि शिक्षित लोगों के लिए स्व-रोजगार सुकर हो।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 71