checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 41
DiscussAttempt

अनेक देश यह वायदा कर रहे हैं, कि वे अगले तीस वर्षों में निवल-शून्य कार्बन तक आ जाएंगे, अर्थात् घरेलू उत्सर्जनों को घट कर शून्य के निकट आ जाना होगा। एक अग्रणी जलवायु वैज्ञानिक यह मानते हैं, कि अधिक-से-अधिक, माँग-पक्ष उपायों, जैसे कि व्यक्तियों और परिवारों के व्यवहारपरक परिवर्तनों, के माध्यम से आधा न्यूनीकरण प्राप्त किया जा सकता है। और उसे भी यह अपेक्षा होगी, कि पूर्ति-पक्ष निवेशों के माध्यम से परिवर्तन लाने हेतु कंपनियाँ और सरकारें अधिक प्रोत्साहन प्रदान करें, ताकि न्यून-कार्बन विकल्पों को अपेक्षाकृत अधिक सस्ता और अधिक विस्तृत रूप से उपलब्ध बनाया जा सके।

निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?

A

निवल-शून्य कार्बन तक जाना केवल घरेलू उत्सर्जनों में न्यूनीकरण लाकर ही संभव है।

B

लोगों में न्यून-कार्बन व्यवहार उन्हें प्रोत्साहन देकर ही लाया जा सकता है।

C

न्यून-कार्बन प्रौद्योगिकियों का प्रयोग कर लोगों को अपेक्षाकृत सस्ती वस्तुएँ और सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

D

जो विनिर्माण उद्योग न्यून-कार्बन प्रौद्योगिकियों का प्रयोग करते हैं, उन्हें उपदान (सब्सिडी) प्रदान किए जाने चाहिए।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 41