checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 43
DiscussAttempt

केवल 50 वर्षों में ही, विश्व का कच्चे माल का उपभोग चार गुना के आसपास, 100 बिलियन टन से अधिक हो गया है। इसके 9% से कम भाग को पुनः उपयोग में लाया जाता है। पुराने वाहनों की बैटरियों में लिथियम, कोबाल्ट, मैंगनीज़ और निकेल जैसे द्रव्य होते हैं जो कीमती हैं और जिन्हें प्राप्त करना दुष्कर हो सकता है। पूर्ति श्रृंखलाएँ लंबी और जटिल हैं। पुरितार्ताओं के निकृष्ट वातावरणीय और श्रम मानक उनके खरीददारों के जोखिम को बढ़ा देते हैं। सामग्रियों के पुनः उपयोग करने में समझदारी है। एक बार जब बैटरियाँ अपने जीवन के अंतिम चरण पर पहुँच जाएँ, उन्हें पुनः फैक्टरी में ले जा कर उनके संघटकों को पुनः प्राप्त किया जा सकता है और नई बैटरियों में डाला जा सकता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

A

अति आवश्यक खनिजों का पुनः उपयोग किए बिना हरित अर्थव्यवस्था संभव नहीं है।

B

अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र में द्रव्यात्मक संसाधनों के पुनः उपयोग को तत्काल अनुकूलित किया जाना चाहिए।

C

चक्रीय अर्थव्यवस्था सतत संवृद्धि के लिए उपयोगी हो सकती है।

D

कुछ उद्योगों को अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए द्रव्यात्मक संसाधनों का चक्रीय उपयोग एकमात्र विकल्प है।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 43