checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 71
DiscussAttempt

मुद्रास्फीति की एकल संख्या, विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं सभी के लिए एक समष्टि होती है — उपभोग की विभिन्न मंदों के लिए कीमत-वृद्धि अलग-अलग होती है। अतः, यह एकल संख्या विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं को भारत मान निर्दिष्ट करने से मिलती है। WPI के लिए, उत्पादन के भारत मानों का उपयोग किया जाता है; CPI के लिए, उपभोग टोकरी (कंजम्प्शन बास्केट) का उपयोग किया जाता है। किंतु व्यक्ति समरूप नहीं होते। उपभोग टोकरी गरीब, मध्यवर्ग, और धनी व्यक्तियों के लिए अत्यधिक रूप से अलग-अलग होती है। अतः, CPI इन वर्गों में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग होती है और एक सम्मिश्र सूचकांक निकालने के लिए इन टोकरीयों के औसत का परिकलन अपेक्षित होता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद में व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

A

कीमत वृद्धि के मापन में केवल WPI का उपयोग किया जाना चाहिए, और CPI को उपयोग से हटा देना चाहिए।

B

मुद्रास्फीति दर का वर्तमान परिकलन, अलग-अलग मद/उपभोक्ता-वस्तु की कीमत-वृद्धि का सही-सही मापन नहीं करता।

C

मुद्रास्फीति के आँकड़े उपभोग टोकरी में सेवाओं को न्यून रूप से प्रस्तुत करते हैं।

D

मुद्रास्फीति दर की जानकारी वास्तव में देश के किसी भी व्यक्ति के काम की नहीं है।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 71