checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 4
DiscussAttempt

हमारे निवेश निर्णयों में से सबसे महत्वपूर्ण होता है संपत्ति का विनिधान, और दुःख की बात है कि हम में से अधिकांश इस निर्णय को उतना महत्व नहीं देते जितना चाहते हैं। हम अपने भविष्य की पूर्वानुमेयता तलाशने के लिए अडिग हैं। हमारी सोच जोखिम-भरी संपत्तियों में निवेश के लिए अत्यधिक चपल एवं मूल्य क्षयण के प्रति अभिमुखित है। हम निवेश के अस्थिर

प्रतिफल एवं नियंत्रण-लोप को भी पसंद नहीं करते। हम सोचते हैं कि हमारे धन का निष्क्रिय, अनुत्पादक रहना बेहतर है, पर वह सुरक्षित रहे। परंतु ऐसी कोई संपत्ति नहीं है जो जोखिम-मुक्त हो। हम अपने रोजगार खो सकते हैं, हमारे घर अपना मूल्य खो सकते हैं, हमारे बैंक दिवालिये हो सकते हैं, हमारे बॉन्ड भुगतान से चूक सकते हैं, सरकार गिर सकती है और हमारे मन मुताबिक चुनी हुई कम्पनियों का अस्तित्व समाप्त हो सकता है। पर हम यह मानकर जीवन नहीं जी सकते कि ये सभी चरम घटनाएँ और वो भी सभी एक साथ घटित होने के लिए तैयार बैठी हैं। हम जानते हैं कि जोखिम के ये सभी चरम स्वरूप एक साथ प्रकट नहीं होंगे।

निम्न कथनों में से कौन-सा एक परिच्छेद के लेखक द्वारा दी गई सलाह को श्रेष्ठ रूप से निहित करता है?

A

अपने धन को विभिन्न प्रकार की संपत्तियों में इस प्रकार बाँटें कि आपका जोखिम न्यूनीकृत हो सके।

B

यदि आप धन कमाना चाहते हैं, तो जोखिम उठाने वाला व्यवहार आपके व्यक्तित्व का एक आवश्यक घटक होना चाहिए।

C

निवेश करते समय, एक ऐसे भरोसेमंद संपत्ति-प्रबंधन संगठन/संस्था को खोजिए जो आपके लिए आपके धन का ठीक प्रबंधन कर सके।

D

आपको जानना चाहिए कि आपके धन का निवेश एक जोखिम-भरा व्यवसाय है।

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 4