checking user
checking user
checking user
checking user
Q. 26
DiscussAttempt

बदलती जलवायु, और इससे निपटने के लिए सरकारों के (चाहे वे कितनी भी अनिच्छुक हों) अंतिम प्रयासों का निवेशकों के प्रतिफल पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। वे कंपनियाँ जो बड़ी मात्रा में जीवाश्म ईंधनों का उत्पादन या उपयोग करती हैं, उच्चतर करें और नियामक बोझ का सामना करेंगी। कुछ ऊर्जा उत्पादकों के लिए अपने ज्ञात भंडारों को उपयोग में लाना असंभव होगा, और उनके पास सिर्फ "अवरुद्ध संपदा" (स्ट्रेन्डेड असेट्स) — तेल और कोयले के वे निक्षेप जिन्हें जमीन में छोड़ देना पड़ता है — बचे रहेंगे। अन्य उद्योग, अपेक्षाकृत और अधिक आत्यंतिक मौसम — तूफान, बाढ़, ऊष्णता लहर और सूखा — से होने वाले आर्थिक नुकसान से प्रभावित हो सकते हैं।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :

  1. जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए सरकारों और कम्पनियों को पर्याप्त रूप से तैयार होने की आवश्यकता है।
  2. आत्यंतिक मौसम की घटनाओं से भविष्य में सरकारों और कंपनियों का आर्थिक विकास कम हो जाएगा।
  3. जलवायु परिवर्तन की उपेक्षा करना निवेशकों के लिए भारी जोखिम है।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध हैं/हैं ?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 3

C

केवल 1 और 3

D

1, 2 और 3

Kepler. Discussing PYQs. Q.no. 26